छुहारे खाने के फायदे
छुहारा

बादाम , अखरोट ,काजू ,अंजीर की तरह छुहारा भी ड्राई फ्रूट है | जिस तरह अंगूर को सूखाकर किशमिश तैयार किया जाता है ,उसी तरह खजूर को सूखाकर छुहारे तैयार किये जाते हैं | खजूर और छुहारे में पोषक तत्व एक सामान ही होते हैं पर उनकी मात्रा में अंतर आ जाता है | 

खजूर का बोटैनिकल नाम Phoenix dactylifera है | खजूर की खेती के लिए गर्म मौसम और कम बारिश की आवश्यकता होती है | भारत में खजूर की खेती छोटे स्तर पर गुजरात ,राजस्थान,केरल और तमिलनाडु में की जाती है | पाकिस्तान एशिया का सबसे बड़ा खजूर उत्पादक देश है |भारत भी पाकिस्तान से छुहारे मंगवाता है क्योंकि यह नज़दीकी खजूर उत्पादक देश है | सबसे ज्यादा खजूर की खेती मिस्र में की जाती है | इसके अतिरिक्त सऊदी अरब ,ईरान और इराक में भी बड़े स्तर पर इसकी खेती होती है |  

छुहारा में पाए जाने वाले पोषक तत्व /Nutritional Value of Dried Dates 

100 ग्राम छुहारे में पाए जाने वाले पोषक तत्व की मात्रा 

ऊर्जा    284 कैलोरी 

प्रोटीन   2 .8 ग्राम 

फैट    0 .6 ग्राम 

कार्बोहायड्रेट 76 ग्राम 

फाइबर     5 ग्राम 

कैल्शियम  81 mg 

आयरन    8 mg 

इसके अतिरिक्त छुहारे में सेलेनियम ,कॉपर ,पोटैशियम ,मैग्निसियम ,मैंगनीज ,फॉस्फोरस और बोरोन भी होते हैं 

छुहारे में विटामिन B 2 ,विटामिन B 6 ,विटामिन B 3 ,विटामिन B 9 और विटामिन A भी मौजूद होते हैं | 

छुहारे के फायदे
खजूर का पौधा

छुहारे के फायदे /Health Benefits of Chhuhara 

  1. छुहारे के फायदे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में 

छुहारा में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स पाचन में सहायता करते हैं तथा पाचन तंत्र को स्वस्थ बना कर रखते हैं | इसमें मौजूद एमिनो एसिड्स ,घुलनशील और अघुलनशील फाइबर पाचन रस के श्राव को बढ़ाते हैं | फलस्वरूप भोजन का पाचन सुचारु रूप से हो पाता है | इससे गैस बनने की समस्या में कमी आती है | इसमें मौजूद फाइबर के कारण मल सख्त नहीं होता और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल जाता है | यह फल प्राकृतिक रूप से लैक्सटिव का कार्य करता है | इससे कोलोन और आंत दोनों स्वस्थ रहते हैं | यह एसिडिटी ,पेट के अलसर ,सीने में जलन और अल्सरेटिव कोलाइटिस को भी ठीक करने में सहायक है | 

  1. छुहारे के फायदे मौखिक स्वास्थ्य में 

छुहारा में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं | इस गुण के कारण मुंह में मौजूद कई प्रकार के बैक्टीरिया को यह ख़त्म करता है | इसमें मौजूद पोषक तत्वों के कारण मसूड़ों से खून निकलने की समस्या ठीक होती है | इसके सेवन से आवाज़ साफ होता है | हकलाने और तुतलाने की समस्या में कमी आती है | 

  1. छुहारे के फायदे ह्रदय के लिए 

इसमें कोलेस्ट्रॉल बिलकुल नहीं होता | फैट की मात्रा भी बहुत कम होती है | ह्रदय स्वास्थ्य के लिए आवश्यक तत्व पोटासियम और मैग्निसियम इसमें मौजूद हैं | इसके सेवन से BP सामान्य रहता है | लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए यह बढ़िया ड्राई फ्रूट है | यह लिपिड ऑक्सीडेशन ,LDL कोलेस्ट्रॉल और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है | इसमें मौजूद तत्वों के कारण ह्रदय की मांसपेशी में मजबूती आती है 

  1. छुहारा मांसपेशियों को मजबूत बनाता है 

छुहारे के सेवन से मांसपेशियों में ताकत बढ़ती है | इसमें मौजूद प्रोटीन और कार्ब्स हमारे मांसपेशी को मजबूत बनाते हैं | गर्भावस्था के दौरान भिंगोये हुए छुहारे गर्भवती महिलाओं को भी खानी चाहिए | इससे माँ और बच्चे दोनों को ताकत मिलती है और गर्भाशय की मांसपेशियाँ भी मजबूत बनती है | 

  1. छुहारे के फायदे ऊर्जा बढ़ाने के लिए 

छुहारा में प्राकृतिक शुगर ग्लूकोज और फ्रुक्टोस बड़ी मात्रा में मौजूद हैं | यही कारण है कि इसके सेवन से ऊर्जा प्राप्त होती है | 100 ग्राम छुहारे से करीब 76 ग्राम कार्ब्स प्राप्त होता है | इसके सेवन से सहनशक्ति अर्थात स्टैमिना भी बढ़ती है | ताकत बढ़ाने के लिए इसे नियमित रूप से खाना चाहिए ,इसके लिए छुहारे का हलवा बहुत अच्छा विकल्प है | 

  1. छुहारे के फायदे एनीमिया में 

एनीमिया में किसी भी ड्राई फ्रूट्स से ज्यादा फायदेमंद छुहारा होता है | 100 ग्राम छुहारे से 8 mg आयरन मिलता है ,जो एक वयस्क पुरुष के लिए पूरे दिन की जरुरत को पूरा कर देता है|महिलाओं (11 – 50वर्ष ) को 15 mg  आयरन की आवश्यकता प्रतिदिन होती है | इस तरह हम कह सकते हैं कि एनीमिया में छुहारा बहुत फायदेमंद है | इसमें फोलिक एसिड और कॉपर भी मौजूद है जो आयरन के अब्सॉर्प्शन के लिए आवश्यक तत्व है | यदि भोजन में विटामिन C की कमी को पूरा कर लिया जाये तो छुहारा अकेले खून की कमी को 20 % तक पूरा कर देता है | 

  1. छुहारे के फायदे मासिक धर्म में 

मासिक धर्म के दौरान होने वाली समस्या से निजात पाने के लिए छुहारा बहुत अच्छा है | पेट दर्द ,कमर दर्द और हाथ पैरों में ऐंठन जैसी समस्याओं में छुहारा बहुत आराम दिलाता है | मासिक धर्म क दौरान होने वाली खून की कमी को भी यह पूरा करता है | अपने आहार में नियमित रूप से 3 -4 छुहारा जरूर शामिल करना चाहिए | 

  1. साइटिका में भी फायदेमंद 

साइटिका में कमर से लेकर पैरों तक दर्द होता है | ऐसा लगता है जैसे किसी नस में दर्द हो रहा हो | कई बार तो कमर से नीचे का हिस्सा सुन्न भी हो जाता है और सूजन भी आ जाती है | ऐसे में रोगी नियमित रूप से छुहारे का सेवन करे तो इसमें लाभ मिलता है | साइटिका को पूरी तरह ख़त्म करने के लिए एक्सरसाइज और उचित डाइट लेनी पड़ती है | 

  1. बिस्तर पर पेशाब होने में फायदेमंद 

बच्चे बिस्तर पर यदि पेशाब करना बंद नहीं कर पा रहे तो उन्हें प्रतिदिन 2-3 छुहारा भिंगोकर खिलाना चाहिए। कई बार बुजुर्गो को भी यह समस्या हो जाती है। उन्हें भी नियमित रूप से छुहारा खाना चाहिए। इस समस्या में छुहारा बहुत फायदेमंद है। नसों में इससे ताकत मिलती है | 

  1. वजन बढ़ाने में मदद करता है 

छुहारा खून बढ़ाता है साथ ही मांसपेशी को भी मजबूत बनाता है | यह शरीर को हृष्ट -पुष्ट बनाने में मदद करता है। यह प्राकृतिक शुगर का अच्छा श्रोत है। इसलिए जो वजन बढ़ाना चाहते हैं उन्हें छुहारा खाना चाहिए। इसके लिए छुहारे का हलवा बहुत अच्छा होता है। छोटे बच्चे छुहारे को अच्छी तरह चबा कर नहीं खा सकते ,ऐसे में उन्हें इसका हलवा खिलाना चाहिए | 

  1. छुहारे के फायदे यौन स्वास्थ्य के लिए 

यह नसों में ताकत लाता है। इसके सेवन से खून भी बढ़ता है और रक्त संचार भी अच्छा हो जाता है। फलस्वरूप यौन अंगों तक रक्त का संचार हो पाता है। यह पुरुष और महिलाएं दोनों में काम उत्तेजना को बढ़ाता है | छुहारा का नियमित सेवन पुरुषों में नपुंसकता को ख़त्म करने में असरकारी हैं। 

  1. श्वास रोगों में फायदेमंद 

छुहारा खाने से शरीर में गर्मी उत्पन्न होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व फेफड़ों और सीने को ताकत देते हैं। यह बड़ी आसानी से जमे हुए बलगम को नम कर बाहर निकाल देता है। सर्दी में इसका सेवन ज्यादा लाभकारी होता है। जिन्हें कफ की समस्या रहती है वह 2 – 3 छुहारा प्रतिदिन खाएं। इससे अस्थमा में भी लाभ पहुँचता है।  

  1. छुहारे के फायदे त्वचा को स्वस्थ बनाने में 

छुहारे में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स, फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। फ्री रेडिकल्स के कारण त्वचा ढीली हो जाती है। समय से पहले उम्र का असर दिखने लगता है। छुहारे में मौजूद पोषक तत्व के कारण त्वचा की कोशिकाएं क्षति से बचती हैं और त्वचा में कसावट रहता है। इसमें मौजूद विटामिन A के कारण नयी कोशिकाएं बन पाती हैं। फलस्वरूप स्वस्थ और चमकदार त्वचा प्राप्त होता है। यही नहीं छुहारा आँखों को भी क्षति से बचाता है। 

  1. बालों के लिए भी फायदेमंद 

जैसा कि हमने देखा कि यह आयरन और विटामिन्स का बढ़िया श्रोत है। इसके सेवन से  बाल सम्बन्धी सभी समस्याएं दूर होती हैं ,जैसे – कमजोर बाल ,दोमुहें बाल ,शुष्क बाल ,बालों का गिरना और चमक ख़त्म हो जाना। इसके लिए नियमित रूप से छुहारे का सेवन करें | 

छुहारे के नुकसान 

  • यदि किसी को छुहारे से ऐलर्जी हो तो साइड इफ़ेक्ट दिख सकता है। 
  • छुहारे की तासीर गरम होती है ,इस बात का ध्यान नहीं रखा गया और एक दिन में बिना भिंगोये अधिक छुहारे खा लिया जाये तो शरीर में गर्मी हो जाती है। शरीर में दाह ,आँखों में जलन और दस्त की समस्या हो सकती है | 
  • बच्चे छुहारा चबा कर नहीं खा पाते ,जिससे अपच और पेट दर्द की समस्या संभव है। ऐसे में बच्चों को  छुहारे का हलवा दें | 

छुहारे का हलवा बनाने का तरीका 

  • 200 ग्राम छुहारा अच्छी तरह धोकर 8 – 10 घंटे के लिए भिंगों दें। 
  • सुबह बीज हटाकर मिक्सी में बारीक़ पीस लें। 
  • 4 – 5 चम्मच घी के साथ इसे भूनें ,एक कप दूध डालकर पका लें।  
  • यदि मिठास कम लगे तो दो चम्मच शक्कर (jaggery powder )  मिला दें। 

इसे एक सप्ताह तक एयर टाइट कंटेनर में रखकर फ्रीज में स्टोर कर सकते हैं। 

नोट : दूध के साथ किसी भी ड्राई फ्रूट्स को नहीं लेना चाहिए। ड्राई फ्रूट्स को जब औषधि की तरह प्रयोग करते हैं तो दूध की मात्रा बहुत कम ली जाती है। कैल्सियम सप्लीमेंट और दूध के साथ ड्राई फ्रूट्स लेने से शरीर आयरन अब्सॉर्ब नहीं कर पाता। इससे पाचन शक्ति भी कमजोर हो जाती है | 


3 Comments

Sanjiv Sharma · September 29, 2020 at 5:09 pm

Very informative and useful

Sanjiv Sharma · September 29, 2020 at 5:10 pm

Very informative and beneficial for health

निमोनिया के लक्षण , प्रकार और घरेलू उपचार - Healthy Sansaar · November 2, 2020 at 4:28 pm

[…] छुहारे खाने के फायदे / Benefits of Dried Dates in Hindi […]

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *