ग्रीन टी के फायदे Archives - Healthy Sansaar https://healthysansaar.in/tag/ग्रीन-टी-के-फायदे/ SEE THE HEALTH THE WAY OUR ANCESTORS SAW Wed, 24 Mar 2021 07:25:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.1 https://i0.wp.com/healthysansaar.in/wp-content/uploads/2020/09/cropped-HEALTHY-SANSAAR-LOGO-2.png?fit=32%2C32&ssl=1 ग्रीन टी के फायदे Archives - Healthy Sansaar https://healthysansaar.in/tag/ग्रीन-टी-के-फायदे/ 32 32 180658306 चाय पीना फायदेमंदऔर नुकसानदायक दोनों https://healthysansaar.in/%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a8/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%259a%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25af-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25ab%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25a6%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25a6-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a8 https://healthysansaar.in/%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a8/#respond Fri, 14 Aug 2020 12:20:19 +0000 https://healthysansaar.in/?p=208 सुबह की शुरुआत चाय के साथ  चाय हर घर में पी जाने वाली पसंदीदा पेय पदार्थ है | बच्चे , बड़े और बूढ़े सभी चाय पीना पसंद करते हैं | भारत की करीब 80% जनता सुबह खाली पेट चाय पीती है | एक दिन में भारतीय लगभग 300 करोड़ रुपये Read more…

The post चाय पीना फायदेमंदऔर नुकसानदायक दोनों appeared first on Healthy Sansaar.

]]>
सुबह की शुरुआत चाय के साथ 

चाय हर घर में पी जाने वाली पसंदीदा पेय पदार्थ है | बच्चे , बड़े और बूढ़े सभी चाय पीना पसंद करते हैं | भारत की करीब 80% जनता सुबह खाली पेट चाय पीती है | एक दिन में भारतीय लगभग 300 करोड़ रुपये की चाय पी जाते हैं | 

सुबह उठते ही लोगों को चाय की तलब परेशान करने लगती है | जब तक उन्हें चाय पीने को न मिले , बेचैनी महसूस करते हैं | उनका सारा ध्यान इसी पर केंद्रित रहता है | इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए इलायची , अदरक , तेजपत्ता , दालचीनी आदि मसाले भी इसमें डालते हैं | मसाला चाय पीकर लोग ऐसे तृप्त होते है जैसे कि सुबह सुबह भगवान का प्रसाद मिल गया हो | यह सारी एक्टिविटी बताती है कि चाय पीना आपकी कमज़ोरी बन चुकी है | 

सुबह पी जाने वाली चाय को दिखाना

चाय की शुरुआत   

चाय की खेती हमारे देश में पहले नहीं हुआ करती थी | आसाम में स्थानीय लोग एक झाड़ीनुमा पौधे की पत्तियों को उबाल कर पिया करते थे | अंग्रेज़ों का ध्यान इस ओर गया | उन्होंने देखा कि इसे पीने से उनका ब्लड प्रेशर लो नहीं रहता | अंग्रेज़  ठंडे प्रदेश के लोग थे और उन्हें अपना ब्लड प्रेशर मेन्टेन करने के लिए यह सही लगा | 1835 में पहली बार आसाम में चाय की खेती की गयी | भारतीयों को भी इसका स्वाद भाने लगा | इस तरह धीरे धीरे चाय पीना हमारे खान पान में शामिल हो गया | 

चाय क्या है ?

चाय एक झाड़ीनुमा पौधा होता है | इस पौधे का बोटैनिकल नाम Camellia sinensis है | इस पौधे की पत्तियों से तीन प्रकार की चाय मिलती है | 

1. White tea – इस चाय की पत्ती को अधिकतर लोगो ने देखा भी नहीं होगा | यह सबसे कम प्रोसेस्ड और बेस्ट क्वालिटी की चाय होती है | यह पौधे की ऊपरी भाग से प्राप्त होता है | इसे विदेशों में एक्सपोर्ट किया जाता है | यह काफी महँगा होता है | स्थानीय बाज़ार में शायद ही यह मिले | ऑनलाइन इसे मंगवाया जा सकता है | यह चाय पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है | इसमें पोलीफेनोल एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं | 

2. Green tea – ग्रीन टी को सभी पहचानते हैं | यह वाइट टी की नीचे  वाली पत्तियां होती हैं | यह भी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं | ग्रीन टी सेहत के लिए फायदेमंद होती है | 

3. Black tea – यह पौधे की सबसे नीचे वाली पत्तियां होती हैं | जो पत्तियां सूख कर ज़मीन पर गिर जाती हैं उन्हें भी इकट्ठा कर के फ़ैक्टरी भेज दिया जाता है | वहां इसकी कटिंग होती है , इसे डाई किया जाता है तथा केमिकल प्रोसेस के द्वारा इसका दानेदार चाय तैयार किया जाता है | इसमें भी एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं पर ग्रीन टी और वाइट टी की अपेक्षा कम मात्रा में | चाय में पॉलीफिनॉल नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है | जब यह दूध के कैसीन प्रोटीन के संपर्क में आता है तब यह केमिकली चेंज हो जाता है | यह एंटीऑक्सीडेंट न रहकर नुकसानदायक केमिकल बन जाता है | 

सेहतमंद चाय बनाने का तरीका 

सबसे पहले पानी को गरम करते हैं | खौलते हुए पानी को गैस से उतार कर उसमें white tea , green tea या black tea जो चाय पीना है उसकी पत्ती डाल देते हैं | ढक कर 5 मिनट के लिए छोड़  देते हैं | इस तरह हमारी सेहतमंद चाय तैयार हो जाती है | इसमें नमक ,चीनी ,गुड़ कुछ भी मिलाने की जरूरत नहीं होती | कभी कभी शहद मिलाया जा सकता है | एक दिन में दो कप से ज्यादा चाय नहीं पीनी चाहिए | क्योंकि इन चायो में कैफीन भी होता  है | 

दूध वाली चाय 

चाय का असली अर्थ दूध वाली चाय से होता है | लोगों के जीभ पर इसका ज़ायका चढ़ा हुआ है | जिस तरह सिगरेट , शराब , ड्रग्स हमारे लिए  नुकसानदायक है उसी तरह दूध वाली चाय पीना भी हमारे लिए नुकसानदायक है | इसे बनाने का तरीका इसे और भी खराब बना देता है | 

पारंपरिक तौर पर पानी ,चाय पत्ती ,चीनी ,दूध सभी को मिलाकर उबालते हैं , जब तक मनचाही रंग न मिल जाए | इसमें तरह तरह के मसाले मिलाकर इसे और भी हानिकारक बना देते हैं | आयुर्वेद में तुलसी और दूध साथ में लेना वर्जित है | लेकिन लोग दूध वाली चाय में तुलसी पत्ता डाल कर पीते हैं | 

हमलोगों ने जैसा सिनेमा में देखा है कि चाय केतली में रहती है।  चीनी अलग से होती है | गरम दूध अलग रहता है | चाय पीने वाले अपनी इच्छानुसार चाय के कप में चाय पत्ती का पानी , दूध और चीनी मिलाते हैं | यह दूध वाली चाय पीने का सही तरीका है | इससे नुकसान कम होता है | 

ग्रीन टी पीने के फायदे 


चाय जिसे हम रिफ्रेशमेंट के लिए पीते हैं , वास्तव में यह हमारे स्वास्थ्य को सुधारने का कार्य करता है | जो भी non herbal tea होते हैं वह Camellia sinensis पौधे से प्राप्त होते हैं | ग्रीन टी कम प्रोसेस किया जाता है | इस कारण ग्रीन टी में पोलीफेनोल कंपाउंड catechin भरपूर मात्रा में मिलता है | हमारी सेहत और ताज़गी को बनाये रखने के लिए दिन में एक बार चाय पीना काफी होता है | इससे होने वाले फायदे –

1.गंभीर बीमारियों से बचाव 

ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट , इसे हमारे लिए फायदेमंद बना देता है | विशेष कर उन लोगों के लिए यह ज्यादा जरूरी है जो अपने भोजन में फल , कच्ची सब्ज़ियाँ , ड्राई फ्रूट्स , सीड्स तथा स्प्राउट्स शामिल नहीं करते | केवल पका हुआ भोजन करना शरीर में फ्री रेडिकल्स को बढ़ा देता है | चाय में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स हमारे शरीर के फ्री रेडिकल्स से मुकाबला करते हैं तथा बीमारी को पनपने से रोकते हैं | कैंसर जैसी बीमारी का कारण भी यह फ्री रेडिकल्स ही होता है | 

2. ऊर्जावान बनाकर रखता है 

ग्रीन टी में भी कैफीन होता है | यह कैफीन नर्वस सिस्टम को उत्तेजित कर देता है | इससे थकावट दूर होती है तथा हम ऊर्जावान महसूस करते हैं | 

3. हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है 

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के कारण इसे पीने से bad cholesterol LDL के लेवल में कमी आती है | लो ब्लड प्रेशर वाले इसका सेवन करें तो उनका ब्लड प्रेशर मेन्टेन रहता है | ठंडे प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए यह चाय पीना बहुत अच्छा होता है क्योंकि वहाँ के लोगों का ब्लड प्रेशर अधिकतर लो रहता है | 

4. वजन कम करने में मदद करता है 

इसमें ज़ीरो कैलोरी होती है | इसे पीने के बाद ताज़गी महसूस होती है | लोगों का ध्यान खाने से हटता है | जिससे लोग कम कैलोरीज लेते हैं | इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फैट बर्न करने में भी मदद करता है | 

5. अल्ट्रा वायलेट किरणों से रक्षा 

ग्रीन टी पीने के बाद धूप में निकलते हैं तो अल्ट्रा वायलेट किरणों का असर हम पर कम होता है | यह खून में थक्का बनने से भी रोकता है| 

अन्य फायदे 

  • ग्रीन टी को ऑक्सीडाइज नहीं किया जाता जिस कारण इसकी पत्तियों में इलेक्ट्रान की संख्या अधिक होती है | इसलिए जब ग्रीन टी की चाय से बाल धोया जाये तो बालों में चमक आती है | 
  • स्ट्रेस , एलेर्जी तथा हारमोन चेंज के कारण जब आँखों में सूजन आ जाती है तब used ग्रीन टी बैग को आँखों पर रखने से आराम मिलता है | 
  • सन बर्न से ख़राब हो गयी त्वचा को ठीक करने का इसमें गुण है | ग्रीन टी के पानी से फेस वाश की जाये तो धूप के कारण सांवली पड़ी त्वचा फिर से निखर जाती है | 
  • ग्रीन टी मुहांसो को ठीक करने में भी उपयोगी है | इसमें एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टी होता है | इसके पानी से फेस वाश किया जाये तो मुहांसे ठीक होते है तथा दाग भी मिट जाते हैं | 
  • यदि दिन भर बाहर रहने से पसीने के कारण पैरों से बदबू आ रही हो तो यह बदबू से निजात दिलाता है | गरम पानी में ग्रीन टी डाल दें , जब पानी सहने लायक रह जाए तब उसमें पैर रखें | इससे थकावट भी दूर होती है तथा पैरों में बदबू भी नहीं रहती | 

एक दिन में 3 -4 कप चाय पीना सही नहीं रहता क्योंकि ज्यादा चाय पीने से इसमें मौजूद कैफीन और टैनिन का दुष्प्रभाव दिखने लगता है | 

दूध वाली चाय का नुकसान  Harms of Milk Tea 

1.चाय पीना दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक

दूध वाली चाय पीने से दिल की धड़कन बढ़ी हुई रहती है| इसमें मौजूद कैफीन के कारण ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है | बेचैनी और अधिक पसीना निकलने की परेशानी रहती है | ये सभी लक्षण दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं | 

2. चाय पीना शरीर के तापमान में गिरावट  लाता है

चाय गर्मी में पी जाये या सर्दी में , चाय पीने के बाद शरीर का तापमान एक डिग्री तक  कम हो जाता है | यह कैफीन के कारण होता है | कैफीन के कारण फैट एनर्जी में बदलता है जिस कारण पसीना आता है और शरीर का तापमान कम हो जाता है | कुछ परिस्थिति में यह हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होता है | 

3. आँतो पर बुरा असर 

दूध वाली चाय पीना पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव डालता है | भूख ख़त्म होने लगती है | पेट में गैस बनने की समस्या शुरू हो जाती है | अधिक चाय पीने के कारण सिरदर्द की शिकायत रहने लगती है | कड़क चाय पीने के कारण आँत  में अल्सर का खतरा बढ़ जाता है | 

4. एसिडिटी होती है 

दूध वाली चाय पीना पाचन तंत्र को नुकसान पहुँचाता है | इसके कारण पेट में तेज़ाब बनना शुरू हो जाता है | मुंह में छाले भी हो जाते हैं | एसिडिटी बढ़ने का मतलब है रक्त का एसिडिक होना ,अर्थात शरीर का PH level ख़राब हो जाना | यह कई बीमारियों का कारण बन जाता है | एसिड रिफ्लक्स और छाती में जलन आम बात होती है | चाय में मौजूद कैफीन स्फिंक्टर को रिलैक्स कर देता है | स्फिंक्टर oesophagus और stomach के बीच सेपरेटर का कार्य करता है | इसके रिलैक्स होने से स्टमक का एसिड ओएसोफैगस तक पहुँच जाता है | 

5.चाय पीना अनिद्रा की समस्या उत्पन्न करता है

नींद के लिए आवश्यक है melatonin की उचित मात्रा | मेलाटोनिन से ब्रेन को सिग्नल मिलता है सोने का | चाय में मौजूद कैफीन के कारण मेलाटोनिन का प्रोडक्शन कम हो जाता है | दूध वाली चाय में टैनिक एसिड की मात्रा भी अधिक होती है | इससे चिड़चिड़ापन और थकावट महसूस होती है | किसी भी काम में अटेंशन ज्यादा समय के लिए नहीं रह पाता |  इस तरह दूध वाली चाय पीना अनिद्रा के साथ साथ अनेक समस्या उत्पन्न कर देता है | 

6. चाय पीना वजन बढ़ाता है 

एक कप चाय में 50 ml दूध -30 calories और एक टी स्पून चीनी 20 calories अर्थात एक छोटी कप चाय में कम से कम 50 कैलोरीज होता है | दिन का तीन कप चाय अधिकतर लोग पी ही लेते हैं | इस तरह 150 कैलोरीज वो दूध वाली चाय से ले लेते हैं | यह एक्स्ट्रा कैलोरीज वजन बढ़ाने का काम करता है | 150 कैलोरीज को बर्न करने के लिए 12  मिनट की रनिंग या 18 मिनट की साइकिलिंग की जरूरत होती है | 

7. खून की कमी हो जाती है 

चाय में मौजूद टैनिन के कारण आयरन का अब्सॉर्प्शन नहीं हो पाता | विशेष कर प्लांट सोर्स से मिलने वाला आयरन | शरीर में खून बनने के लिए आयरन का होना आवश्यक है | जो लोग खाने के साथ चाय पीना पसंद करते हैं उनमें यह परेशानी ज्यादा होती है | 

8. हाथ पैर में दर्द रहना 

दूध वाली चाय पीने वाले लोगों में दर्द की शिकायत रहती है | उनके हाथ पैर और हड्डियों में दर्द रहता है | अधिक चाय पीने के कारण यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाता है | चाय कैल्शियम के अब्सॉर्प्शन को भी रोकता है | जिससे हड्डियाँ कमजोर हो जाती है | 

9. शरीर में मिनरल्स की कमी 

दूध वाली चाय पीना शरीर में मिनरल्स की कमी का कारण बनता है | इसमें diuretic गुण होते हैं | चाय पीने के बाद यूरिन के लिए जाना होता है | बार बार यूरिन जाने के कारण शरीर से जरूरी मिनरल्स बाहर निकल जाते हैं | चाय में मौजूद टैनिक एसिड इन मिनरल्स को अब्सॉर्ब कर बाहर निकाल देता है |  

10. डायबिटीज और थायरॉइड का खतरा बढ़ता है 

चाय और कॉफ़ी दोनों ही डायबिटीज और थायरॉइड को निमंत्रित करते हैं | चाय के कारण शरीर में शुगर का लेवल बढ़ा रहता है इससे पैंक्रियास पर बुरा प्रभाव पड़ता है | इन्सुलिन और ग्लूकोज के बीच  का बैलेंस डिस्टर्ब हो जाता है | ज्यादा मीठा सेवन करना थाइरोइड ग्लैंड को इफ़ेक्ट करता है | इसके कारण वजन बढ़ना और अनिद्रा की समस्या होती है | परिणामस्वरूप डायबिटीज और थाइरोइड दोनों होने का चांस बढ़ जाता है | 

 दूध वाली चाय का नुकसान जान कर भी लोग चाय पीना नहीं छोड़ पाते क्योंकि  चाय ने लोगों  को एडिक्ट बना दिया है | पर कोशिश कर के चाय पीना कम जरूर किया जा सकता है | धीरे धीरे दो से तीन साल में अपने आहार से इसे अलग किया जाना बिलकुल संभव है | 

इससे सम्बंधित कोई  प्रश्न आपके मन में हो तो मुझे कमेंट में बताएं | आपको ये जानकारी उपयोगी लगे तो अपने दोस्तों से अवश्य शेयर करें | 

अश्वगंधा के फायदे , नुकसान तथा उपयोग जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

करी पत्ता के फायदे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

The post चाय पीना फायदेमंदऔर नुकसानदायक दोनों appeared first on Healthy Sansaar.

]]>
https://healthysansaar.in/%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a8/feed/ 0 208