ड्राई फ्रूट्स को हिंदी में सूखे मेवे कहते हैं | फलों  को सुखाकर सूखे मेवे तैयार किये जाते हैं ,जैसे  किशमिश ,अंजीर ,मुनक्का ,खुबानी ,खजूर आदि| जब बीजों  को सुखाया जाता है तो नट्स तैयार होते हैं  | बादाम , काजू , मूंगफली ये नट्स हैं | लेकिन बोलचाल की भाषा में नट्स को भी ड्राई फ्रूट्स कहते हैं | 

Top 10 ड्राई फ्रूट्स जो भारत में पसंद किये जाते हैं | 

1.बादाम (Almond)

बादाम सभी के द्वारा पसंद किया जाने वाला ड्राई फ्रूट है | इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ,मिनरल्स ,विटामिन्स और विटामिन E इसे खास बनाते हैं| इसे रोज खाने से दिल की बीमारी का बचाव होता है | कैंसर होने की सम्भावना को भी कम करता है | बादाम के प्रतिदिन सेवन से याददाश्त तेज होती है |  

2.अखरोट (Walnut )

अखरोट मुख्यतः प्रोटीन और फैट से बना होता है | इसमें ओमेगा 3 फैट की मात्रा अधिक होती है | ओमेगा 6 फैटी एसिड अखरोट में होने के कारण यह हार्ट के रोगियों के लिए बढ़िया होता है | अखरोट कैंसर से भी बचाव करता है | इसे ब्रेन बूस्टर भी कहते हैं | अखरोट खाने से दिमाग की कार्यक्षमता बढती  है तथा alzhimers  disease होने का खतरा कम हो जाता

ड्राई फ्रूट्स और उनके फायदे

3. काजू (Cashew)

काजू  भारत में पसंद किया जाने वाला एक लोकप्रिय नट्स है | इसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाने के  साथ -साथ हड्डियों के विकाश में भी  मदद करते हैं | काजू खाने से high blood pressure में कमी आती है|  इसका नियमित सेवन कैंसर से बचाव करता है | 

ड्राई फ्रूट्स और उनके फायदे

4.किशमिश (Raisins)

किशमिश सर्दी और गर्मी दोनों ही मौसम में खाया जाने वाला ड्राई फ्रूट है | गर्मी में इसे भिंगो कर खाना अच्छा होता है |  किशमिश में आयरन, पोटाशियम ,कैल्शियम ,मैग्नीशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं|  यह खून की कमी को पूरा करता है | लिवर को स्वच्छ करने में किशमिश का पानी मददगार है | 

5. पिस्ता  (Pistachio)

मिठाइयों को आकर्षक बनाने वाला पिस्ता हमारे शरीर के लिए भी बहुत लाभकारी होता है | फाइबर,प्रोटीन विटामिनC,ज़िंक, कॉपर,आयरन,पोटासियम,कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर पिस्ता हमें कई बीमारियों से बचाता है | यह मुँह की दुर्गन्ध दूर कर माउथ फ्रेशनर की तरह भी कार्य करता है | सिरदर्द की परेशानी में यह अच्छा काम करता है|खुजली में भी यह फायदेमंद है |

ड्राई फ्रूट्स और उनके फायदे

6. खुबानी ( Dried Apricot )

कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की पहाड़ी क्षेत्रो मे खुबानी उगाया जाता है | इसमें vitamin A ,B ,C और E होते हैं|  यह आँख की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है |  फाइबर का अच्छा श्रोत होने के कारण इसे खाने से पाचन सम्बंधित बीमारी दूर होती है|  बवासीर से पीड़ित लोगो के लिए यह कारगर साबित होता है 

7. छुहारा ( Dried Dates )    

छुहारा खजूर का सूखा हुआ रूप है| छुहारे की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका सेवन सर्दियों में करना अच्छा होता है | शरीर में होने वाले दर्द को ठीक करने के लिए यह अच्छा होता है | मासिक धर्म से सम्बंधित सभी समस्याओं में यह रामबाण की तरह काम करता है | बच्चे बिस्तर पर पेशाब कर देते हैं तो उन्हें छुहारा खिलाना चाहिए, इससे उनकी यह समस्या ख़त्म होती है | लो  ब्लड प्रेशर वाले लोगो के लिए यह एक बढ़िया ड्राई फ्रूट है| 

ड्राई फ्रूट्स और उनके फायदे

  8. अंजीर (Dried Fig )

अंजीर में फाइबर नेचुरल शुगर ,कैल्शियम ,पोटासियम , मैग्नीशियम ,  आयरन और कॉपर होते हैं | इसमें विटामिन A तथा K के अलावा एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं | ये अस्थमा के रोगी के लिए बढ़िया होता है | इसे भिंगोकर खाने से पेट ठंढा रहता है तथा बवासीर में भी आराम मिलता है | 

9. मुनक्का (Currant )

आयुर्वेदा में मुनक्का का महत्वपूर्ण स्थान है | इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए इसे भिंगोकर खानी चाहिए | इसे खाने से आँखों की रोशनी तेज़ होती है तथा शरीर में खून भी बढ़ता है | इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण  होते हैं | कैल्शियम से भरपूर होने के कारण गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाता है |मुनक्का  खाने से फेफड़े मजबूत बनते हैं तथा मुँह के छाले में भी आराम मिलता है | 

10. खजूर (Dates )

खजूर को सुपर फूड कहा जा सकता है|  इसमें मौजूद फाइबर कब्ज होने से रोकता है | खजूर में पोटासियम की मात्रा अच्छी होती है इसलिए यह हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगो के लिए बढ़िया होता है | इसका नियमित सेवन हार्ट अटैक से बचाता  है | इसमें मौजूद आयरन खून की कमी को पूरा करता है | प्रेग्नेंट महिलाओं के लिये यह बहुत ही अच्छा होता है | खजूर में वो सभी विटामिन्स होते है जो नर्वस सिस्टम के लिए आवश्यक है | 

ड्राई फ्रूट्स क्यों खाना चाहिए 

हमारे शरीर को कार्बोहायड्रेट , प्रोटीन और फैट के अतिरिक्त विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर की भी जरूरत होती है | इस जरूरत को पूरा करने के लिए आवश्यक है कि  हम अपने आहार में ड्राई फ्रूट्स को भी शामिल करे | 

हमारे शरीर के विकाश के लिए , विभिन्न प्रकार की बिमारियों से बचाव के लिए तथा शारीरिक कार्य क्षमता को बढ़ाने के लिए इसका नियमित सेवन आवश्यक है|

ड्राई फ्रूट्स खाने के 10 फायदे  

  1. Dry fruits में एंटीऑक्सिडेंट्स की मात्रा भरपूर होती है , जो शरीर को होनेवाले कई नुकसान से बचाती  है  |    
  1. इसका सेवन से शरीर में फ्री रेडिकल्स की मात्रा नहीं बढती |  
  1. यह कैंसर सेल के ग्रोथ को रोकता है | 
  1. यह व्यक्ति को समय से पहले बूढ़ा नहीं होने देता | इसमें एजिंग प्रोसेस को कम करने की क्षमता होती है |
  1. यह पूरे दिन शरीर को ऊर्जावान बना कर रखता है 
  1. कुछ ड्राई फ्रूट कैल्शियम से भरपूर होते हैं जिससे दाँत और हड्डियाँ मजबूत बनते हैं |
  1. काजू , किशमिश , बादाम और अखरोट विशेष तौर पर हार्ट के लिए फायदेमंद है | यह हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल  लेवल को कम  करता है |
  1. छुहारा और खजूर में वो विटामिन्स मौजूद हैं  जो हमारे नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाते हैं | 
  1. अंजीर , खूबानी , किशमिश जैसे फाइबर युक्त मेवे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं
  2. ये हमारे दिमाग की कार्य क्षमता को बढ़ाने  के साथ -साथ याददाश्त भी तेज करते  है |बच्चों को जन्म जात बीमारी से बचा ने के लिये गर्भवती महिला को इसका सेवन अवश्य करना चाहिए | 

ड्राई फ्रूट्स खाने का सही समय 

Dry fruits खाने का सही समय तब होता है जब पेट खाली हो | कुछ मेवे जैसे कि बादाम, छुहारा, मुनक्का, अंजीर और अखरोट भिंगोकर सुबह – सुबह खाली पेट खाना चाहिए | कुछ स्नैक्स के तौर पर शाम को ले सकते हैं ,जैसे कि काजू , पिस्ता, किशमिश, खुबानी, खजूर | मुख्य भोजन के बाद ड्राई फ्रूट्स कभी नहीं खाना चाहिए अन्यथा गैस कि शिकायत होती है तथा इसका पाचन और absorption सही तरीके से नहीं हो पाता | 

ड्राई फ्रूट्स को कैसे खाये  

Dry Fruits को कच्चा ही खाना चाहिए |रोस्ट करने से इसे पचाना मुश्किल होता है तथा पौष्टिकता भी नष्ट होती है कुछ जैसे कि बादाम ,अखरोट और अंजीर भिंगोकर खाना चाहिए , इससे इसकी तासीर ठंढी हो जाती है | भिंगोने से पौष्टिकता भी बढ़ती  है और शरीर के द्वारा अब्सॉर्प्शन भी अच्छे से होता है|बादाम को हमेशा छील कर खाना चाहिए तथा उस पानी को फेंक देना चाहिए जिसमें इसे भिंगोया गया था|अखरोट भी इसी तरह खाना चाहिए| किशमिश ,मुनक्का और अंजीर को भी भिंगोकर खाते हैं और इसका पानी भी पी जाते है|

  ड्राई फ्रूट्स को भिंगोकर खाने का  कारण 

ड्राई फ्रूट्स को भिंगोने से इनकी तासीर ठंढी हो जाती है | हमारे शरीर के लिए इन्हे पचाना आसान हो जाता है |बादाम के छिलके में मौजूद टैनिन  और फैटिक एसिड पोषक तत्वों के अब्सॉर्प्शंन को रोकते हैं | इन्हे एंजाइम इन्हीबिटर कहा जाता है जो हमारे शरीर में मौजूद एंजाइम को सही तरीके से काम नहीं करने देते हैं | भिंगोने से  इनका प्रभाव न के बराबर रह जाता है | इसलिए नट्स को भिंगोकर खाना चाहिए |

ड्राई फ्रूट्स के नुकसान

  1. ड्राई फ्रूट्स को सीमित  मात्रा में खाया जाये तो वजन नियंत्रित रहता है | अधिक मात्रा में इसका सेवन किया जाये तो यह मोटापे का कारण बन जाता है | 
  1. अत्यधिक सेवन से पाचन तंत्र सम्बंधित परेशानी शुरू हो जाती है | गैस , कब्ज , डायरिआ की शिकायत रहने लगती है | 
  1. किशमिश, खुबानी, खजूर, जैसे मेवे खाने के बाद दाँत में चिपक जाते हैं | इससे दांतो में सड़न होती है | 
  1. पाचन शक्ति कमजोर होने पर पेट दर्द और उल्टी की समस्या भी हो सकती है 
  1. अधिक सेवन सर दर्द का भी कारण बनता है | रोस्टेड बादाम खाने का चलन बढ़ गया है जिससे मोटापा होता है तथा शरीर में मौजूद एंजाइम की कार्य क्षमता कम हो जाती है |

खीरे के फायदे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें |


3 Comments

अदरक की चाय के फायदे /Ginger Tea Benefits in Hindi - Healthy Sansaar · September 14, 2020 at 6:27 am

[…] ड्राई फ्रूट्स और उनके फायदे  […]

किशमिश के फायदे और नुकसान /Kishmish Benefits in Hindi - Healthy Sansaar · September 22, 2020 at 11:00 am

[…] के फायदे सालों भर उठाना संभव है | अन्य ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम ,अखरोट ,काजू की तुलना में यह […]

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *