खीरा कुकुरबिटेसी फॅमिली का एक सदस्य है | खीरा का वैज्ञानिक नाम Cucumis sativus है |  खीरा को सलाद , सब्जी तथा अचार की तरह खाया जाता है | गर्मी और खीरा दोनों साथ -साथ आते हैं | एक व्यक्ति के लिए 200 ग्राम से 300 ग्राम खीरा एक दिन में पर्याप्त होता है | खीरा खाने से सम्बंधित एक कहावत है –

सुबह खीरा हीरा , दोपहर में खीरा खीरा और रात में खीरा पीड़ा

अर्थात रात में खीरा खाने से बचना चाहिए |

खीरा में मौजूद पोषक तत्व 

खीरा खाने से होने वाले 25 फायदे
  • खीरे  में कम  मात्रा में वसा और कैलोरीज होते हैं| इसमें 95 % पानी होता है | 
  • इसमें कार्बोहायड्रेट , प्रोटीन , फाइबर के अतिरिक्त प्लांट कंपाउंड्स और एंटीऑक्सिडेंट्स भी होते हैं | 
  • खीरे में vitamin C  ,vitamin B2 (riboflavin) ,vitamin K , सिलिका, पोटासियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, जिंक, आयरन तथा अन्य पोषक तत्व होते हैं|

खीरा खाने के 25 फायदे 

1. शरीर को हाइड्रेट रखता है 

खीरा खाने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है| यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है | अशुद्धियों को शरीर से बहार निकलता है तथा पोषक तत्वों को शरीर के प्रत्येक भाग में पहुँचाता है |शरीर की जरूरत का 40 % पानी हम भोजन से प्राप्त करते हैं| पानी शारीरिक क्रियाओं से लेकर पाचन सभी पर अपना असर डालता है|  एक कप खीरे से करीब एक गिलास पानी हमे मिल जाता है| यदि पानी उचित मात्रा में पीने  की आदत नहीं है तो खीरे का सेवन महत्वपूर्ण हो जाता है|

 2. ब्लड प्रेशर नार्मल करने में मदद करता है 

खीरे में पोटैशियम और पानी की मात्रा भरपूर होती है| इसके कारण इसमें मूत्रवर्धक गुण होतें हैं | यह शरीर में जल स्तर को मेन्टेन करके रखता है | यदि किडनी को पानी और नमक के दुष्प्रभाव को दूर करने में मुश्किल हो तो ब्लड प्रेशर बढ़ने की सम्भावना बढ़ जाती है | खीरे में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है जिससे यह शरीर में सोडियम तथा पानी की मात्रा को संतुलित करता है 

एक बिना छीला हुआ खीरा जो 100 ग्राम का हो उसमें 150 मिलीग्राम पोटैशियम और 2 मिलीग्राम सोडियम होता है | ब्लड प्रेशर पर किये गए अध्ययन से पता चलता है कि पोटैशियम और सोडियम के लेवल का ब्लड प्रेशर से सीधा सम्बन्ध है | यही कारण है कि हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगो को कम नमक खाने की सलाह दी जाती है | हाई ब्लड प्रेशर को नार्मल करने के लिए सोडियम की मात्रा कम और पोटासियम की मात्रा बढ़ानी चाहिए | 

3. गंभीर रोगो से बचाव करता है 

खीरा खाने से कई गंभीर रोगों से बचाव होता है जैसे – कैंसर, डायबिटीज़,दिल की बीमारी ,फेफड़ों से सम्बंधित बीमारी,  पाचन सम्बंधित बीमारी इत्यादि| ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स , फ्लवोनोइड्स और टैनिन्स नमक पदार्थ होते हैं| खीरे में अल्फा कैरोटीन ,बीटा कैरोटीन , जिग जैंथीन  और लिउटिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं| ये क्रोनिक रोगो को दूर रखने में मदद करते है तथा खीरे को एंटी एजिंग गुण प्रदान करते हैं| इसके लिए आवश्यक है की खीरे को बिना छीले हुए खाया जाये| 

4. वजन कम करता है 

वजन कम करने के लिए खीरा से अच्छा विकल्प नहीं हो सकता | वजन कम करने के लिए आवश्यक है कि  पानी ज्यादा पिए और कैलोरी कम ले | खीरा खाने से यही होता है | एक 100 ग्राम का छिलका सहित खीरा 15 कैलोरीज देता है | इसे खाने के बाद पेट भरा हुआ महसूस होता है , जिससे लोग एक्स्ट्रा कैलोरी लेने से बच जाते हैं | इस तरह भूखा भी नहीं रहना पड़ता और पौष्टिकता भी मिल जाती है | 

5. कब्ज़ से आराम दिलाता है 

खीरे के सेवन से कब्ज़ ठीक हो जाता है|  कब्ज़ का मुख्य कारण  होता है फाइबर और पानी की कमी | इसकी कमी से आँत में भोजन सख्त हो जाता है और आगे ढंग से बढ़ नहीं पाता | खीरा शरीर में पानी की कमी को दूर करता है जिससे आँत में भोजन नरम बनता है |  खीरे में पेक्टिन नामक घुलनशील फाइबर होता है जो कब्ज को दूर करता है | पेक्टिन आँत के मसल्स के मूवमेंट को बढ़ा देता है जिससे खाना जल्दी जल्दी आगे बढ़ता है | यह आँत के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ा देता है जिससे पाचन में वृद्धि होती है  

6. डायबिटीज़ को नियंत्रित करता है 

खीरा खाने से खून में शुगर का लेवल कम होता है | दो प्रमुख  कारणों से खीरा डायबिटीज़ के रोगियों के लिए उत्कृष्ट भोजन बन जाता है | पहला खीरे में इन्सुलिन के उत्पादन के लिए जरूरी हारमोन होते हैं तथा दूसरा इसमें सिलिका होता है सिलिका पैंक्रियास से निकलने वाले इन्सुलिन  को स्थिर करने में मदद करता है |

खीरे के छिलके के प्रभाव को समझने के लिए एक अनुसंधान किया गया  जिसका परिणाम आश्चर्यजनक रहा | इसके छिलके से डायबिटीज़ को रिवर्स होते देखा गया |  इससे ब्लड में शुगर लेवल भी कम हो गया | छिलके सहित कच्चे खीरे में फाइबर बहुत होता है तथा glycemic index कम होता है | खीरे में पोलीफेनोल नामक पदार्थ है जो डायबिटीज की मेडिसीन के सामान काम करता  है | 

यह पदार्थ केवल डायबिटीज को ठीक ही नहीं करता बल्कि होने से भी बचाता है | खीरे में फेनोलिक कंपाउंड्स तथा फ्लवोनोइड्स होते हैं | यह खून में शुगर के लेवल को कम करते हैं | इस प्रकार खीरा डायबिटीज के रोगियों के लिए सुपर फ़ूड है 

7. सांस की बदबू दूर करता है 

खीरा मुंह के  खतरनाक बैक्टीरिया को मरता है तथा साँस की बदबू को भी दूर करता है | इसमें मौजूद फायटोकेमिकल् मुंह की बक्टेरिया को मरता है तथा मौजूद घुलनशील फाइबर लार की वृद्धि करता है  इस तरह मुंह शुष्क नहीं रहता और खाना मुँह में नहीं फंसता | मुंह से दुर्गन्ध आ रही हो तो खीरे के एक स्लाइस को जीभ की मदद से तालु में चिपका के रखने से दुर्गन्ध दूर  हो जाती है | खीरा खाने स पेट की गर्मी भी शांत होती है | 

8. कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करता है 

खीरे में पोलीफेनोल , एंटीऑक्सिडेंट्स , फ्लवोनोइड्स , बीटा कैरोटीन तथा मैंगनीज होते हैं | ये सभी ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर कोलेस्ट्रॉल लेवल क कम करते हैं | खीरे में मौजूद स्टेरोल नमक हारमोन बैड कोलेस्ट्रॉल LDL को कम करता है | यह हाई ब्लड प्रेशर तथा लो  ब्लड प्रेशर दोनों को नियंत्रित करता है | 

[ फ्री रेडिकल्स के उत्पादन तथा एंटीऑक्सिडेंट्स द्वारा इसके न्यूट्रलाइज़ेशन के बीच का असंतुलन ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कहलाता है ]

9. तनाव को कम करता है 

 खीरे में विटामिन B1 ,विटामिन B5 और B7 होते हैं | ये विटामिन्स घबराहट और चिंता को दूर करने में सक्षम   होते हैं | ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ये विटामिन्स पाचन को तीव्र कर शरीर में ऊर्जा के लेवल को बढ़ा देते हैं | 

10. आँखों और त्वचा को स्वस्थ रखता है 

खीरे के छिलके और इसके बीज में बीटा कैरोटीन , ज़ी -जैंथिन / zeaxanthin   और लिउटीन / lutein होते हैं | ये आँखों के अच्छे स्वास्थ के लिए जिम्मेदार होते हैं | लिउटीन और जिग जैंथिन प्रकाश की नीली रोशनी को रेटिना तक पहुँचाने से रोकता है | बीटा कैरोटीन एक एंटीऑक्सीडेंट है जो आँखों और त्वचा को पोषण देने के लिए हमारे शरीर द्वारा विटामिन A में परिवर्तित किया जाता है | ये लाभ हमे तब मिलेगा जब खीरा छिलका सहित खाया जाये |

 11. ह्रदय को स्वस्थ रखता है 

खीरे में फैट बिलकुल नहीं होता,कोलेस्ट्रॉल और सोडियम भी कम होते हैं | पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन्स ज्यादा होते हैं, जिस कारण खीरा ह्रदय के लिए सुपर फुड  है | खीरा में मौजूद कुकुरबिटासिन तत्व खून की नसों में कोलेस्ट्रॉल नहीं जमने देता है | पोटैशियम और सोडियम का संतुलित मात्रा में होना भी इसे ह्रदय के लिए महत्वपूर्ण बनता है | 

रात्रि भोजन से आधा घंटा पहले खीरा खाया जाये तो इलेक्ट्रोलाइट के स्तर को बनाये रखने में मदद मिलती है | इससे नींद भी अच्छी आती है और ह्रदय गति भी सही रहता है | 

12. बीमार पड़ने से बचाता है 

खीरे  में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स बिमारियों से लड़ता है | एंटीऑक्सिडेंट्स कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से मुकाबला करता है और उन्हें ज्यादा बनने से रोकता है| इस कारण बीमारी आने से पहले रुक जाती है | 

13. ऑटोफैगी प्रक्रिया को सक्रिय करता है 

कच्चा बिना छीला हुआ खीरा नाइट्रिक ऑक्साइड का श्रोत होता है जो ऑटोफैगी प्रक्रिया को सक्रिय करता है | शरीर में निरर्थक हो गयी कोशिकाओं या क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को ख़त्म करने की प्रक्रिया को ऑटोफैगी कहते हैं | जब यह प्रक्रिया बाधित हो जाती है तो कई जानलेवा रोग शरीर में उत्पन्न हो जाते हैं | अभी तक कोई  भी सप्लीमेंट नहीं बना जो नाइट्रिक ऑक्साइड को शरीर में बढ़ा सके | यह सिर्फ कच्ची हरी सब्जी तथा फल से प्राप्त होते हैं | 

14. हड्डियाँ मजबूत बनाता है 

खीरा में विटामिन K ,कैल्शियम और सिलिका होते हैं | सिलिका हड्डियों की वृद्धि के लिए बहुत आवश्यक है | कैल्शियम के अब्सॉर्प्शन के लिए विटामिन D3 चाहिए पर कैल्शियम के द्वारा मजबूत हड्डी और दाँत बनने के लिए सिलिका की आवश्यकता होती है | यह binding  के लिए बहुत जरूरी है | हड्डियों से सम्बंधित किसी भी विकारों के लिए सिलिका जरूरी तत्व है | विटामिन K हड्डियों को मजबूत बनाये रखने तथा बोन डेंसिटी इम्प्रूव करने में मददगार होता है | 

15. बाल, नाख़ून और दाँत स्वस्थ बनाता है 

खीरा में मौजूद सिलिका ही वह तत्व है जो हमारे बाल , नाख़ून और दाँत को मजबूत बनाता है | ज्यादातर मामले में सिलिका ही वह तत्व  है जिसकी कमी से बाल झरते हैं | सिलिका में antiaging गुण होते हैं इसलिए इसके लगातार सेवन से खराब त्वचा और खराब नाख़ून स्वस्थ हो जाते हैं | 

16. न्यूरोलॉजिकल डिजीज से रक्षा करता है 

अल्ज़ाइमर , पार्किंसन्स , एपिलेप्सी , माइग्रेन , सिरदर्द ये सभी मस्तिष्क रोग हैं | खीरा में मौजूद तत्व ब्रेन हेल्थ को सुधारता है | इसमें मौजूद फॉस्फोरस दिमाग को तेज़ और फोकस्ड  बनाता है | 

17. लिवर को डिटॉक्सीफाई करता है  

अलकोहल का सेवन , जंक फ़ूड का सेवन और प्रोसेस्ड फ़ूड हमारे लिवर को खराब कर देता है | खीरा में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स , खनिज और इसका मूत्रवर्धक गुण लिवर को सक्रिय बनाता है तथा detoxify करता है | इससे पेट साफ़ रहता है तथा भूख भी लगती है | पके हुए भोजन की तुलना में खीरा को पचाना ज्यादा आसान होता है | 

18. दाँतों में कीड़ा नहीं लगता 

खीरा में मोलिब्डेनम और फ्लोराइड होता है | इन दोनों पदार्थों का कॉम्बिनेशन दाँतों को सड़न  से रोकता है | खीरे में मौजूद कैल्शियम दाँतों को मजबूत बनाते हैं | 

19. हार्मोन को संतुलित करता है

खीरे में मौजूद सिलिका  –  कैल्शियम और मैग्नीशियम के बीच अन्य तत्व को संतुलित कर हारमोन को संतुलित करता है। फॉस्फोरस भी इसमें अहम भूमिका निभाता है | यह एंडोक्राइन ग्लैंड के साथ ताल-मेल  बैठाकर हार्मोन्स बनाता है तथा सही तरीके से रिलीज़ करने में मदद करता है |

20. ब्लड को क्षारीय बनाने में मदद करता है 

खीरे में पानी की अधिकता , पोटैशियम तथा अन्य खनिजों की मौजूदगी इसे क्षारीय बनाता है | क्षारीय भोजन करने से खून भी क्षारीय होता है | खून का PH Level 7.4  होता है | 7. 2 से नीचे के level का भोजन अम्लीय होता है | अम्लीय भोजन के सेवन करते रहने से PH level असंतुलित हो जाता है | इससे कई बीमारियाँ होती है जैसे – ह्रदय सम्बन्धी रोग , डायबिटीज ,मुहाँसे की समस्या , एसिडिटी ,पेट से सम्बंधित सभी रोग आदि | खीरे का नियमित सेवन खून के PH Level को संतुलित करता है तथा इम्युनिटी भी बढ़ाता है | 

21. यूरिक एसिड का स्तर  कम करता है 

खून में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ना आम रोग हो गया है | इससे हड्डियों में सूजन और दर्द रहता है जो आगे चलकर गठिया रोग में तब्दील हो जाता है | इसके लेवल को कम करने के लिए क्षारीय भोजन आवश्यक है | अपनी क्षारीय प्रकृति के कारण खीरा यूरिक एसिड के लेवल को कम करने में रामबाण साबित होता है | 

22. अच्छी नींद लेने में मदद करता है 

100 ग्राम छिलका  सहित खीरे में 147 मिली ग्राम मैग्नीशियम होता है | अनुसंधान से यह साबित हो चुका है कि अच्छी  नींद के लिए मग्नेशियम आवश्यक है | एक खीरे से हमारे दैनिक मैग्नीशियम की आपूर्ति नहीं हो सकती पर इसका योगदान जरूर होता है | 

23. सेल्युलाईट को कम करता है 

सेल्युलाईट एक प्रकार का फैट है जो अधिकतर महिलाओं के कूल्हे और जांघों पर एकत्रित होता है | खीरा खाने से अतिरिक्त तरल पदार्थ बाहर निकल जाते है तथा त्वचा में कसाव आता है |

24. सन बर्न में लाभदायक होता है 

यदि धूप  में निकलने के कारण रंग सांवला पड़  गया हो और त्वचा की चमक ख़त्म हो गयी हो तो खीरा इसका बेहतर इलाज है | खीरे का पेस्ट लगाने से कालिमा दूर हो जाती है तथा त्वचा की कांती  भी वापस आती है | 

25. आँखों को आराम देता है 

तेज़ धूप में बाहर जाने से सर दर्द और आँखों में दर्द की शिकायत हो जाती है | ऐसे में ठंडे खीरे की स्लाइस दोनों आँखों पर कुछ देर रखने से आराम मिलता है | इससे आँखों की सूजन भी कम होती है | खीरे का रास आँख के नीचे लगाने से डार्क सर्किल  ठीक हो जाता है | 

   खीरा के नुकसान   

  • साइनोसाइटिस से पीड़ित लोगो को  खीरा नहीं खाना चाहिए | अस्थमा ,सर्दी ,खांसी तथा आर्थराइटिस रोगों में भी खीरा नहीं खाना चाहिए | खीरे की तासीर ठंडी होती है और इसका सेवन ऐसी हालत में नुकसानदायक साबित होगा | 
  • रात को सोने से पहले खीरा खाना नुकसानदायक होता है | इसका पाचन सही से नहीं हो पाता तथा गैस भी बन सकता है | मूत्रवर्धक गुण होने के कारण रात को इसका सेवन नींद बाधित करता है | 
  • अधिक मात्रा में खीरा खाने से पेट में दर्द की शिकायत होती है तथा अनपच भी हो सकता है| उलटी की भी सम्भावना रहती है | बहुत ज्यादा खीरा खाना नुकसानदायक साबित होता है| 
  • उन लोगो के लिए भी खीरा नुकसानदायक होता है जिन्हे खीरे से एलेर्जी होती है | 
  • खीरा को दही के साथ खाना नुकसानदायक होता है| ये दोनों विरुद्ध आहार की सूचि में आते हैं | इससे पाचन तथा त्वचा सम्बन्धी रोग होते हैं| 
  • खीरा और टमाटर का सेवन भी साथ में वर्जित है | ये विरुद्ध आहार की सूचि में आते हैं | इसमें से एक जल्दी पच  कर आँत  में जाने को तैयार हो जाता है जबकि एक का पाचन चल रहा होता है | इससे शरीर में खिंचाव महसूस होता है तथा पेट भी भारी लगता है| 
  • कड़वा खीरा खाना नुकसानदायक साबित होता है | इसकी कड़वाहट का कारण होता है अधिक मात्रा में कुकुरबिटासीन | इसकी अधिकता कई रोगो को न्यौता दे देती है|
  • खीरा खाने के बाद पानी पीना नुकसानदायक सबितहोता है| खीरे में पानी की अधिकता होती है ऐसे में और पानी पी लिया जाये तो पाचन क्रिया बाधित हो जाती है तथा ग्लिसेमिक इंडेक्स की गतिशीलता भी बढ़ जाती है| 
  • खीरा का सेवन फल के साथ नहीं करना चाहिए| फल में शर्करा की मात्रा ज्यादा होती है तथा फल जल्दी पच जाता है | जबकि खीरा को पचने में टाइम लगता है|
  • खीरा सलाद के रूप में खाते हैं तो पहले खीरा खाने के बाद ही पका हुआ भोजन खाना चाहिए | अन्यथा पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। 

1 Comment

बीज के सेवन से होती है पोषक तत्वों की कमी पूरी - Healthy Sansaar · September 13, 2020 at 5:46 am

[…] खीरा खाने से होने वाले 25 फायदे […]

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *