करी पत्ता के फायदे और उपयोग  Curry Leaf benefits in Hindi

करी पत्ता का नाम लेते ही दक्षिण भारत और सांभर का ध्यान आ जाता है | एक समय था जब यह केवल दक्षिण भारतीय व्यंजन का अभिन्न अंग हुआ करता था | अब यह भारत के सभी प्रांतों के रसोई का पसंदीदा मसाला बन चुका  है | करी पत्ता का बोटैनिकल नाम Murraya koenigii है | इसे मीठा नीम के नाम से भी जाना जाता है | 

करी पत्ता का पौधा देखने में आकर्षक होता है तथा हमारे घर आँगन की शोभा बढ़ाता है | यह पौधा आसानी से कहीं भी लगाया जा सकता है | इस पौधे पर वर्ष में एक बार सफ़ेद रंग के खुशबूदार फूल गुच्छे में आते हैं |यह हमारे भोजन को जायकेदार बनता है तथा हमारी सेहत का भी ख्याल रखता है | 

करी पत्ता के गुण 

करी पत्ता में कार्बोहायड्रेट , प्रोटीन , फाइबर , आयरन , फॉस्फोरस , मैग्नीशियम , फ्लवोनोइड्स और प्रचुर  मात्रा में कैल्शियम होते हैं |

इसमें कैरोटीन , निकोटिनिक एसिड , vitamin A , B , C , Vitamin B 2 तथा फोलिक एसिड होता है | | 

इसमें प्लांट कंपाउंड्स जैसे कि alkaloids , glycosides और phenolic  compounds होते हैं | 

यह एंटीबैक्टीरियल , एंटीफंगल , एंटीमाइक्रोबियल , एंटीइन्फ्लैमटॉरी तथा एंटीकार्सिनोजेनिक होता है |

करी पत्ता खाने के फायदे 

1. शरीर में खून की कमी पूरी करता है

शरीर में खून की कमी से एनीमिया रोग होता है | खून की कमी को दूर करने के लिए आयरन की आवश्यकता होती है | आयरन का अब्सॉर्प्शन तभी संभव है जब शरीर में फोलिक एसिड उचित मात्रा में हो | करी  पत्ता आयरन और फोलिक एसिड दोनों का बहुत अच्छा श्रोत है | इस कारण इसके नियमित सेवन से खून की कमी दूर हो जाती है | 

2 . हार्ट को स्वस्थ रखता है

करी पत्ता  में महानिम्बीन नामक alkaloid कंपाउंड होता है | इस कंपाउंड में बैड कोलेस्ट्रॉल LDL के लेवल  को कम करने की क्षमता होती है | यह कंपाउंड ट्राइग्लिसराइड लेवल को भी कम कर देता है | इसके अतिरिक्त यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और फैट को भी कम करता है | इस तरह ह्रदय से जुड़ी परेशानी क दूर कर करी पत्ता ह्रदय को स्वस्थ रखता है | 

3. ब्लड में शुगर लेवल कम करता है 

करी पत्ता में कई प्रकार के एंटी डायबिटिक एजेंट होते हैं | ये शरीर में इन्सुलिन की गतिविधि को प्रभावित करते हैं | इससे खून में शुगर का लेवल कम हो जाता है | इसमें मौजूद फाइबर भी डायबिटिक लोगो के लिए फायदेमंद होता है | 

इसके लिए सुबह खाली पेट 8 -10 पत्ते पान की तरह चबाना चाहिए |

4. वजन कम करता है 

करी पत्ता में मौजूद carbazole alkaloid कंपाउंड वजन बढ़ने नहीं देता  है तथा कोलेस्ट्रॉल  के लेवल को भी नियंत्रित करता है | इसमें मौजूद फाइबर हमारे शरीर में जमा फैट और टॉक्सिन्स को बहार निकालने में मदद करता है | इसके लिए आवश्यक है  कि प्रतिदिन इसका सेवन किसी भी रूप में किया जाये|प्लेट में इसे छोड़ने की जगह इसे चबा कर खाने की आदत होनी चाहिए  

5. ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस  कम करता है 

करी पत्ता में अल्कॅलॉइड्स , ग्लाइकोसाइड्स , फेनोलिक कंपाउंड्स , लिनोलोल तथा अन्य प्लांट कंपाउंड्स होते हैं | ये कंपाउंड्स एंटी ऑक्सीडेंट की तरह हमारे शरीर में काम करते हैं | इनकी उपस्थिति ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर देती है | इससे शरीर में फ्री रेडिकल्स की अधिकता  नहीं होती | फ्री रेडिकल्स की अधिकता कई बीमारियों का कारण बनता है | 

6. कब्ज़ , अनपच , दस्त तथा भारीपन दूर करता है 

पाचन सम्बन्धी सभी रोगों में करी पत्ता का सेवन लाभदायक होता है |इसमें लैक्सटिव गुण होते हैं | इसे चबा कर खाने से कब्ज़ दूर होता है |

पेट भारी लग रहा हो तो छांछ में इसका चूर्ण मिलाकर पीने से आराम मिलता है | इसका चाय भी इसमें फायदा पहुँचाता है | 

अनपच की स्थिति में भी इसका चाय पीना कारगर साबित होता है | यह digestive एंजाइम को स्टिमुलेट करता है तथा आँत में मसल्स के मूवमेंट को गति प्रदान करता है | इससे दस्त में भी आराम मिलता है | 

7. लिवर को डिटॉक्सिफाइ करता है 

करी पत्ता का चाय लिवर को डिटॉक्सिफाइ करने में मदद करता है | इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स फ्री रेडिकल्स का मुकाबला कर इसके प्रभाव को कम कर देते हैं | उपस्थित कंपाउंड लिवर से टॉक्सिन्स को बाहर निकाल देता है | 

8. बैक्टीरिया को दूर करता है 

 करी पत्ता में मौजूद प्लांट कंपाउंड्स में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं | इसमें मौजूद linolol compound के कारण इसकी खुशबू होती है | इस कंपाउंड में बैक्टीरिया को मारने की क्षमता होती है | इस तरह यह हमें बैक्टीरियल इन्फेक्शन से बचाता है | 

9 . सूजन और दर्द कम करता है 

करी पत्ता में एंटी इन्फ्लैमटॉरी गुण होते हैं इस कारण यह सूजन में फायदेमंद होता है | मोच आ जाने पर इसका लेप लगाते हैं | इससे सूजन कम होती है तथा दर्द में भी आराम मिलता है | जली हुई त्वचा पर भी इसका लेप फायदेमंद होता है|घाव भी जल्दी भर जाता है तथा दाग भी नहीं रहता

10. त्वचा के लिए लाभदायक होता है 

करी पत्ता में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं | इसके पेस्ट को मुहांसे पर लगाने से यह ठीक हो जाता है तथा दाग भी नहीं रहता | करी पत्ता को पानी में उबालने से पानी में इसका गुण आ जाता है |  इस पानी से जब चेहरा धोते हैं  तो चेहरा साफ़ ,चमकदार तथा पिम्पल्स फ्री होता है |

नारियल तेल में गरम कर करी पत्ता का तेल बनाते हैं | यह तेल त्वचा को मुलायम , चमकदार तथा रंगत में साफ़ बनाता है |यह तेल इन्फेक्शन से भी बचाता है |

 11.आँखों के लिए फायदेमंद होता है 

इसमें मौजूद vitamin A के कारण यह आँखों के लिए लाभदायक होता है | यह मोतियाबिंद की समस्या को समय से पहले आने से  रोकता है |

12बालों को मजबूत बनाता है

करी पत्ता बालों  को कई प्रकार से फायदा पहुँचाता  है | यह फॉलिकल सेल के लिए बढ़िया होता है | यह फॉलिकल्स को स्टिमुलेट  करता है जिससे मजबूत और काले बाल उगते हैं  |करी पत्ता दो मुंहे बाल ,रूखे बाल , असमय सफ़ेद हो रहे बाल तथा डैंड्रफ जैसी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है | 

इसके लिए करी पत्ता का तेल बनाया जाता है | इस तेल को बालों की जड़ों में लगाने से बाल काले , स्वस्थ और मजबूत बनते हैं  

13. छाती से बलगम दूर करता है

इसकी तासीर गर्म होती है | यह छाती और गले में जमे हुए बलगम को बाहर निकालता है | इसका सेवन मौसमी सर्दी और जुक़ाम से भी बचाता है | 8 – 10 पत्ते चबा चबा कर खाने से गले की खराश भी ठीक होती है |

 14 .कीमोथेरेपी  के साइड इफ़ेक्ट को कम करता है 

एक अनुसंधान में पाया गया कि करी पत्ते के सेवन से कीमोथेरेपी और रेडियो थेरेपी से होनेवाले साइड इफ़ेक्ट को कम किया जा सकता है |यह bone marrow  की रक्षा करता है तथा क्रोमोसोम्स को नुकसान पहुंचने  से बचाता है | इसमें एंटी कैंसर गुण भी होते हैं | इसके सेवन से फ्री रेडिकल्स कम बनते हैं जिससे कैंसर से बचाव होता है |

 15. इम्युनिटी बढ़ाता है  

इसमें vitamin C  तथा अन्य महत्वपूर्ण एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं | इसके सेवन से खून की कमी पूरी होती है | हीमोग्लोबिन के सुधरने से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा  बढ़ती है , जिससे इम्युनिटी में सुधार होता है |

16. एंटी डिप्रेशन का कार्य करता है 

इसके 5 से 7 पत्ते को चबा कर खाया जाये तो एंग्जायटी में आराम मिलता है | इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट ऑक्सीजन को बॉडी और ब्रेन तक अच्छे से पहुँचाता है | खून का बहाव सही होने से ब्रीदिंग अच्छी होती है तथा तनाव कम हो जाता है

17. कैल्शियम की कमी को दूर करता है 

करी पत्ता को कैल्शियम का पॉवरहाउस कहा जाता है |  100 ग्राम करी पत्ता में 810 मिली ग्राम कैल्शियम होता है | इसका नियमित सेवन कैल्शियम की कमी को पूरा करता है | 

करी पत्ता का नुकसान

करी पत्ता का नुकसान तब होता है जब इसका अधिक सेवन कर लिया जाये | कच्चा चबा कर खाया गया पत्ता गर्मी करता है | जब इसे ज्यादा खा लिया जाये तब इससे होने वाले नुकसान –

  • बेचैनी महसूस होती है |  
  • शरीर का तापमान बढ़ा हुआ लगता है |  
  • कभी कभी पेट में गर्मी हो जाती है और दस्त भी हो सकता है |
  • किसी को एलेर्जी हो तो साइड इफ़ेक्ट दिख सकता है | 

करी पत्ता का उपयोग 

  1. करी पत्ता को सुबह खाली पेट चबा कर खाते हैं | सर्दी के दिनों में इसे चबा कर खाना ज्यादा अच्छा होता है 
  1. इसकी चटनी बना कर भी उपयोग करते हैं  | 
  • नारियल , करी पत्ता , चना दाल , मिर्ची  और नमक को साथ में पीसकर चटनी बनाते हैं | 
  • मूंगफली , करी पत्ता ,नमक और  मिर्ची को पीसकर भी चटनी बनती है | 
  • कच्चा आम ,करी पत्ता , नमक और भुनी हुई लाल मिर्च को साथ में पीसकर भी चटनी बनती है 
  • अलसी के बीज  ,सूखे हुए करी  पत्ते और नमक के साथ ड्राई powder बनाते हैं तथा जब भी खाना हो तो पानी मिलाकर चटनी बना लिया जाता है | इसे लम्बे समय तक फ्रीज़ में स्टोर कर के रख सकते हैं | इस तरह अपनी पसंद की चटनी में इसे मिलाकर चटनी की पौष्टिकता बढ़ाई जा सकती है |
  1. इसको सुखाकर स्टोर करते हैं तथा विभिन्न सब्जियों और दालों में इसका उपयोग किया जाता है | सूखने के बाद भी इसकी खुशबू और स्वाद बरकरार रहता है | इसे धूप  में नहीं सुखाना चाहिए |
  1. इसे सूखाकर चूर्ण बनाया जाता है तथा इस चूर्ण को मसाले की तरह प्रयोग किया जाता है | दही और छांछ में भी इसे मिलाकर खाते हैं | 
  1. ताज़ी हरी पत्तियों से दाल, कढ़ी , सांभर , पोहा , उपमा , ढोकला इत्यादि को छौंक लगाते हैं  
  1. इसको पानी में उबालकर दस मिनट के लिए ढक  कर रख देते हैं | इस तरह करी पत्ता टी बनाकर इसका भरपूर फायदा उठाते हैं | 
  1. फेस पैक बनाने में इसका powder उपयोग में लाया जाता है | 
  1. मेंहदी भिंगोने के लिए जो चाय पत्ती  का पानी उबालते हैं उसमें 20 -25 पत्ते इसके डाल  दिए जाये तो मेंहदी के कारण बाल रुखा नहीं होता बल्कि रेशमी और चमकदार होता है | 
  1. 250 ग्राम नारियल तेल में एक कटोरी करी पत्ता मिलाकर धीमी आंच पर इसे गरम करते हैं , करीब 15  मिनट में हमारा तेल तैयार हो जाता है | ठंढा होने पर इसके पत्ते को छान कर अलग कर लेते हैं | इस तरह हमारा करी पत्ता तेल तैयार हो जाता है | यह बाल और त्वचा दोनों के लिए अच्छा होता है |

अपने दोस्तों को शेयर कर के इसके फायदे अवश्य बताएं | इससे सम्बंधित कोई प्रश्न या जानकारी हो तो मुझे भी कमेंट में बताएं | 

टॉप 6 सीड्स के फायदे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

ड्राई फ्रूट्स के फायदे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *