anjeer के फायदे
Anjeer

जिस तरह काजू ,किशमिश ,अखरोट और बादाम ड्राई फ्रूट्स हैं | उसी तरह अंजीर के फल को सूखाकर ड्राई फ्रूट्स की तरह सालों भर खाया जाता है | अंजीर के फल को सूखाकर, सूखे हुए  अंजीर को रस्सी में माला की तरह पिड़ो कर स्टोर कर लिया जाता है | इस ड्राई फ्रूट्स का सेवन हम पूरे साल कर सकते हैं | इसे अंग्रेज़ी में Fig कहा जाता है | Anjeer का बोटैनिकल नाम Ficus carica है | यह शहतूत ( mulberry ) फैमिली का फल है | 

प्राचीन काल से इस फल को उगाया जाता जा रहा है | बाइबिल में भी इसका उल्लेख किया गया है | इस मीठे और स्वादिष्ट फल का इस्तेमाल कई वर्षों से रोगों के इलाज़ में किया जा रहा है | विशेषकर पाचन सम्बन्धी और श्वसन सम्बन्धी विकार में यह असरदार देखा गया है | Anjeer की खेती भारत , चीन , अफ्रीका, अमेरिका ,यूरोप और कई देशों के उष्ण कटिबन्धिय भागों में की जाती है | तुर्की anjeer का सबसे बड़ा उत्पादक देश है | 

anjeer के पोषक तत्व और अंजीर के फायदे
anjeer

अंजीर के पोषक तत्व / Nutritional Value of Dried Anjeer 

100 ग्राम Anjeer में पाए जाने वाले पोषक तत्व की मात्रा टेबल में दिया जा रहा है 

तत्व                                प्रति 100 ग्राम

ऊर्जा                              249 किलो कैलोरी 

कार्बोहायड्रेट                               63.9 ग्राम 

शुगर                                          47.9 ग्राम

प्रोटीन                                          3.3 ग्राम 

फाइबर                                        9.8 ग्राम 

फैट                                                1 ग्राम

कैल्शियम                                     162 mg 

आयरन                                       2.03 mg 

मैग्निसियम                                      68 mg

फ़ास्फ़रोस                                     67  mg 

पोटैसियम                                     680 mg 

 कॉपर                                          .285mg

जिंक                                            0  54 mg 

विटामिन B 1                                 .084 mg 

विटामिन B 2                                 .081 mg

विटामिन B 5                                 .430 mg

 विटामिन B 6                                .105 mg

विटामिन C                                      1.2 mg 

विटामिन K                                  15.6 mcg  

फोलेट                                              9 mcg

कोलिन                                          15.8 mg

बीटा कैरोटीन                                    6 mcg

लिउटीन एंड जीजेंथिन                       32 mcg

इस तरह टेबल में हमने देखा कि अंजीर कार्ब्स का बहुत बढ़िया श्रोत है | इसके अतिरिक्त यह कॉपर, आयरन , मैंगनीज ,कैल्शियम ,मैग्नीसियम और पोटैशियम का भी बेहतरीन श्रोत है | 

अंजीर के फायदे / Health Benefits of Dried Anjeer 

dried anjeer के फायदे
Dried anjeer
  1. पाचन तंत्र को तंदरुस्त रखता है 

अंजीर खाने से यह पाचन तंत्र को कई तरीके से फायदा पहुँचाता है | 

  • अपच जैसी परेशानी में anjeer खाने की सलाह दी जाती है | इसका प्रयोग पाचक के रूप में किया जाता है | 
  • पेट में जलन की समस्या जब हो तो anjeer का सेवन फायदेमंद होता है | अधिक तीखा या मसालेदार खाना खाया हो तो अंजीर का भी सेवन कर लेना चाहिए | इससे पेट ठंढा होता है और जलन शांत होती है | 
  • कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा दिलाने में anjeer बहुत फायदेमंद है | फाइबर युक्त होने के कारण यह भोजन को आसानी से आंत में आगे की ओर ले जाता है जिससे कब्ज़ नहीं हो पाता | यह मल को सख्त नहीं होने देता | 
  • यह डायरिया जैसी समस्या में भी लाभदायक सिद्ध होता है | 
  • अगर आंतो में सूजन हो गयी हो तो anjeer का सेवन करना चाहिए | यह आंत सम्बन्धी सभी विकारों में लाभदायक है | 

इसके लिए आवश्यक है कि रात को anjeer भिंगो दें | सुबह इसका पानी भी पी लें और anjeer भी चबा कर खा लें | कम से कम दो anjeer का सेवन एक बार में करना चाहिए | 

  1. ह्रदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

Anjeer में मौजूद पेक्टिन फाइबर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का काम करता है | यह पाचन तंत्र में अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को एकत्रित नहीं होने देता | यह आंत से भी कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकाल देता है | Anjeer में मौजूद विटामिन B 6 के कारण शरीर में सेरोटोनिन का उत्पादन हो पाता है | जिससे मूड अच्छा रहता है और कोलेस्ट्रॉल भी कम बन पाता है | सूखे हुए anjeer में ओमेगा -3 ,ओमेगा – 6 फैटी एसिड और फाइटोस्टेरोल मौजूद होते हैं | यह शरीर में प्राकृतिक रूप से कोलेस्ट्रॉल के संश्लेषण को नियंत्रित करते हैं | अध्ययन में पाया गया कि anjeer के सेवन से गुड कोलेस्ट्रॉल HDL में वृद्धि होती है | इसके पत्तियों में ह्यपॉलिपिडेमिक प्रभाव पाया जाता है जिसके चलते यह ट्राइग्लिसराइड के लेवल को भी कम करता है | 

  1. हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद /Benefits of Anjeer in high BP

हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए अंजीर में कई तत्व मौजूद हैं | इसमें सोडियम की मात्रा नहीं के बराबर है जो हाई BP के लिए अच्छी बात है | जबकि पोटासियम ,मैग्निसियम और कॉपर इसमें अच्छी मात्रा में उपलब्ध है जो उच्च रक्तचाप को कम करने में सक्षम होते हैं | इसके अतिरिक्त इसमें ओमेगा -3 और ओमेगा – 6 फैटी एसिड भी मौजूद है जो रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करता है | इसमें फाइबर भी भरपूर है जो रक्तचाप के जोखिम को कम करता है | 

  1. कैंसर से बचाव में फायदेमंद 

कैंसर का मुख्य कारण होता है शरीर में फ्री रेडिकल्स का इकट्ठा हो जाना | अंजीर में मौजूद विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट्स फ्री रेडिकल्स से मुकाबला कर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर देते है | इसमें मौजूद फाइबर प्राकृतिक रूप से लैक्सटिव का कार्य करता है | यह आंत को साफ कर कोलोन कैंसर से रक्षा करता है | इसके बीज में म्यूसिन पाया जाता है जो गंदगी साफ कर पेट से बाहर निकाल देता है | इसके सेवन से महिलाओ में हारमोन संतुलित रहता है| इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स महिलाओं में मीनोपॉज के बाद होने वाले स्तन कैंसर के जोखिम को कम करने का कार्य करता है | 

  1. डायबिटीज में भी फायदेमंद 

डायबिटीज में अंजीर की पत्तियां बहुत लाभकारी सिद्ध होती हैं | इसके पत्तियों में ethyl acitate पाया जाता है जो पैंक्रियास के बीटा सेल को उत्तेजित करने का काम करता है | फलस्वरूप इन्सुलिन के उत्पादन में वृद्धि होती  है और एंटी डायबिटिक प्रभाव देखने को मिलता है | इसके लिए anjeer की पत्तियों को पानी में उबालकर चाय की तरह पीना चाहिए | इसके अतिरिक्त सूखे हुए अंजीर के फल में पोटैशियम और मैग्निसियम की मौजूदगी भी ब्लड में शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है | 

  1. हड्डियों के लिए फायदेमंद

Anjeer में हड्डियों को मजबूत रखने के लिए सभी आवश्यक तत्व मौजूद हैं ,जैसे – कैल्शियम ,फ़ास्फ़रोस, पोटैशियम ,मैग्नीसियम ,मैंगनीज और कॉपर | यदि बॉडी में कॉपर की कमी हो तो बोन डेंसिटी प्रभावित हो जाता है | जिससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है | ओमेगा – 3 फैटी एसिड की मौजूदगी भी ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे से बचाती है | 

  1. अंजीर के फायदे अस्थमा के लिए 

श्वसन सम्बन्धी रोगों में anjeer कई तरह से फायदा पहुँचाता है | Anjeer की कोमल शाखाओं का काढ़ा बनाकर पीने से श्वसन सम्बन्धी समस्याएं ख़त्म होती हैं | सूखे हुए अंजीर दमा में बहुत फायदेमंद होते हैं | इसके सेवन से म्यूकस झिल्ली में नमी आती है | जिससे म्यूकस बाहर निकल जाता है और कफ में भी आराम मिलता है | इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स भी अस्थमा में लाभ पहुँचाते हैं | अस्थमा के रोगी के लिए फ्री रेडिकल्स की अधिकता घातक साबित हो सकती है | पुरानी खांसी भी इसके सेवन से ठीक हो जाता है | इसके लिए anjeer और शहद खाने की सलाह दी जाती है | यह TB रोग में भी बहुत फायदेमंद है | 

  1. ऐनीमिया में फायदेमंद

एनीमिया का कारण होता है शरीर में आयरन की कमी | Anjeer आयरन का बढ़िया श्रोत है | आयरन के अब्सॉर्प्शन के लिए कॉपर की आवश्यकता होती है | इसमें कॉपर की भी उपस्थिति है ,जिससे अंजीर से मिलने वाला आयरन शरीर में अच्छे से अवशोषित हो जाता है | फलस्वरूप हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती | विशेषकर गर्भावस्था और मासिक धर्म के दौरान आयरन की कमी नहीं होनी चाहिए | 

  1. वजन नियंत्रण में फायदेमंद 

लोगों को भ्रम है कि अंजीर वजन बढ़ाता है | जबकि वास्तव में यह वजन घटाता है | इसमें फाइबर की मात्रा अधिक है और कैलोरी भी ज्यादा नहीं है | इसे खाने के बाद पेट भरा हुआ महसूस होता है | अंजीर के सेवन से शरीर में मेटाबोलिज्म का स्तर भी बेहतर होता है , जिससे शरीर में अतिरिक्त फैट कम हो जाता है | 

  1. आँखों के लिए फायदेमंद 

उम्र के साथ आँखों की दृष्टि में कमी आना आम बात है | इसका कारण होता है मैकुलर डिजनरेशन | अंजीर खाने से यह प्रक्रिया बहुत धीमी हो जाती है | इसमें मौजूद विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट्स आँखों के स्वास्थ्य में सुधार के साथ -साथ , आँखों को फ्री रेडिकल्स के दुष्प्रभाव से भी बचाते हैं | 

  1. गले के दर्द में फायदेमंद 

Anjeer गले के दर्द में राहत दिलाता है | साथ ही यह गले के सूजन को भी कम करता है | इसके सेवन से टॉन्सिल भी प्राकृतिक रूप से ठीक होती है | अंजीर को भिंगोकर खाने से मुंह के अंदर हुए छाले में भी आराम मिलता है | 

  1. खूनी बवासीर में 

कब्ज़ और एसिडिक बॉडी होने के कारण बवासीर की समस्या शुरू हो जाती है | अंजीर को रात में पानी में भिंगोकर सुबह खाली पेट इसका पानी भी पीने और anjeer को चबा कर खाने से खूनी बवासीर में लाभ पहुँचता है | यह  प्राकृतिक रूप से लैक्सटिव का कार्य करता है | इससे आंत स्वस्थ होता है तथा कब्ज़ की समस्या समाप्त हो जाती है | इसके लिए कम से कम दो अंजीर नियमित तौर पर खानी चाहिए | 

  1. मूत्र सम्बन्धी समस्या में 

मूत्र सम्बन्धी समस्या के कई कारण होते हैं | यदि आवश्यक खनिज की कमी ,प्रतिरक्षा प्रणाली का कमजोर होना ,पेट में गर्मी होना और ज्यादा फ्री रेडिकल्स का जमा हो जाना ,इन कारणों से समस्या हुई है तो अंजीर के सेवन से यह समस्या ख़त्म हो जाती है | इसमें मौजूद पोटैशियम मूत्र द्वारा शरीर से निकलने वाले तत्वों को नियंत्रित करता  है | यह शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है | 

  1. यौन क्षमता को बढ़ाने में 

Anjeer में मौजूद पोटैशियम , मैंगनीज , मैग्निसियम ,कॉपर ,आयरन और जिंक पुरुष और महिलाओं दोनों के प्रजनन स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालता है | इसके सेवन से रक्त का प्रवाह शरीर के प्रत्येक अंग तक सुचारु रूप से पहुँच पाता है | यौन अंगों तक रक्त का संचार होने से यौन क्षमता बढ़ती है | 

  1. रोग – प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में फायदेमंद 

Anjeer में मौजूद विटामिन C और अन्य एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर की रोग प्रति रक्षा प्रणाली को बेहतर बनाते हैं | इसके सेवन से शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है | साथ ही यह वाइट ब्लड सेल्स के उत्पादन को भी उत्तेजित करता है | इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जावान बना कर रखते हैं | ऊर्जावान बनाये रखने के लिए कॉपर ,राइबोफ्लेविन और मैंगनीज आवश्यक तत्व हैं | ये सभी अंजीर में अच्छी मात्रा में मौजूद हैं 

16 . त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद 

Dried Anjeer में विटामिन C ,विटामिन E और कैल्शियम की अच्छी मात्रा उपलब्ध है | इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स ,फ्री रेडिकल्स को बाहर निकाल ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर देते हैं | इससे उम्र सम्बन्धी समस्याएं जैसे झुर्रियां ,झाईयां ,फाइन लाइन्स ,सख्त त्वचा ये सब नहीं हो पाता | यह त्वचा की इलास्टिसिटी को बनाये रखता है और लम्बे समय तक त्वचा को जवान बना कर रखता है | इसमें मौजूद पोषक तत्वों के कारण बाल भी कम झड़ते हैं और स्वस्थ तथा चमकदार दीखते हैं | 

Anjeer के नुकसान /Side Effects of Anjeer 

  • Anjeer की मात्रा 2 – 3 ही होनी चाहिए और इसे भिंगोकर खाना चाहिए | इसकी तासीर गरम होती है | इसे अधिक मात्रा में खाया जाये तो शरीर में जलन महसूस हो सकता है | 
  • दस्त की समस्या भी हो सकती है | बिना भिंगोये खाने से नकसीर की भी सम्भावना होती है | बवासीर की समस्या को यह बढ़ा सकता है | 
  • किसी किसी को इससे एलर्जी भी होती है | 
  • अंजीर उच्च रक्तचाप को कम करता है और शुगर के लेवल को भी नियंत्रित करता है | इसलिए लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों को इसका सेवन कम मात्रा में करना चाहिए | जिनका शुगर लेवल कम होता है उन्हें भी इसके सेवन में सावधानी बरतनी चाहिए |
  • अधिक सेवन करने से वजन बढ़ने की भी सम्भावना रहती है | 
  • अंजीर में विटामिन K की उच्च मात्रा पायी जाती है | यदि ब्लड को पतला करने की दवाई ली जा रही है तो anjeer का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए | 

1 Comment

6 महीने बाद बच्चे का आहार /Diet for 6 month child - Healthy Sansaar · October 22, 2020 at 11:40 am

[…] अंजीर के फायदे और नुकसान / Benefits of Anjeer in Hindi […]

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *